Monday 16 May 2016

Aalsi pati patni best joke

Ntomy funny joke hindi
Aalsi pati patni

पति-पत्नी दोनों अव्वल दर्जे के आलसी थे। एक रात जब दोनों बिस्तर पर लेट गए तो कुछ शोर सा सुन कर पति बोला, "ज़रा देखो तो, बाहर बारिश हो रही है क्या?"

पत्नी लेटे-लेटे ही बोली, "हो रही है।"

पति: बिना देखे तुमने कैसे जान लिया?

पत्नी: अभी जो बिल्ली अन्दर आई थी वो भीगी हुई थी इसका मतलब बारिश हो रही है।

पांच मिनट बाद पति फिर बोला, "ज़रा लाइट तो बंद कर दो... रौशनी में नींद नहीं आ रही है।"

पत्नी: कम्बल ओढ़ लो... अपने आप अँधेरा हो जाएगा।

पति झल्लाते हुए बोला, "ठीक है कम से कम दरवाजा तो बंद कर लो।"

पत्नी चिल्ला कर बोली, "अब दो काम मैंने कर दिए, एक काम आप खुद नहीं कर सकते क्या?"

1 2  3  4  5  6  7  8  9  10  11  12  13  14  15  16  17  18  19  20  21  22  23  24  25  26  27  28  29  30  31  32  33  34  35  36  37  38  39  40  41  42  43  44  45  46  Next
Page(1/46)

Ladka ladki funny joke

लड़का (लड़की से) : तुम्हारी शर्ट फटी हुई है… लड़की : तुम नहीं समझोगे… ये आजकल का फैशन है… लड़का : क्या यार ! साला तुम फाड़ो तो फैशन और हम...